Search
Close this search box.

वाराणसी में चेतगंज पुलिस का सख्त एक्शन: अतिक्रमण पर लगातार कार्रवाई, मारपीट कर कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी । कमिश्नरेट के थाना चेतगंज पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रखी है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देशन में क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस टीम द्वारा नियमित पैदल गश्त की जा रही है। इस दौरान दुकानदारों और सड़क किनारे कब्जा करने वालों को कड़ी चेतावनी दी जा रही है तथा अतिक्रमण हटवाया जा रहा है, जिससे आमजन को जाम की समस्या से राहत मिल सके।

इसी क्रम में हाल ही में तेलियाबाग स्थित कैलगढ़ कॉलोनी में मारपीट कर कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी विजय कुमार शुक्ला और चौकी प्रभारी अली अतहर के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत हुई

Leave a Comment

और पढ़ें