Search
Close this search box.

लखनऊ में स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर श्रद्धांजलि, सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कई दिग्गज रहे मौजूद

लखनऊ । स्थित योजना भवन में आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि बहुगुणा जी भारत की राजनीति के एक महत्वपूर्ण स्तंभ थे और उनकी स्मृतियां आज भी समाज को प्रेरित करती हैं।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, विधायक नीरज बोरा, पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी, उनके पुत्र मयंक जोशी तथा लखनऊ महापौर सुषमा खरकवाल भी उपस्थित रहीं।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में बताया कि बहुगुणा जी का जन्म उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में हुआ था और वे भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल रहे। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र नेता के रूप में उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार में विभिन्न मंत्रालयों में अपनी सेवाएं देकर देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी जीवन यात्रा आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है।

Leave a Comment

और पढ़ें