Search
Close this search box.

हाईकोर्ट का सख्त एक्शन: बाराबंकी के DIOS हटे, वेतन घोटाले और जालसाजी की STF जाँच के आदेश

लखनऊ। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ ने बाराबंकी के शिक्षा विभाग में सामने आए गंभीर अनियमितताओं के मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) ओ.पी. त्रिपाठी को तत्काल पद से हटाने के आदेश दिए हैं। साथ ही पूरे प्रकरण की जाँच एसटीएफ को सौंपने का निर्देश भी दिया गया है।

यह मामला सिटी इंटरमीडिएट कॉलेज, बाराबंकी से जुड़ा है, जहां सहायक अध्यापक अभय कुमार पर दोहरी नियुक्ति और वेतन लेने का आरोप है। बताया गया कि वह छत्तीसगढ़ के बीजापुर स्थित एकलव्य विद्यालय में तैनात थे, फिर भी बाराबंकी में दोबारा ज्वाइन कर वेतन प्राप्त कर रहे थे।

याचिकाकर्ता की ओर से अदालत में प्रस्तुत तथ्यों के आधार पर न्यायालय ने इसे गंभीर प्रशासनिक लापरवाही और संभावित भ्रष्टाचार का मामला माना। अदालत की कड़ी टिप्पणी के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। अब एसटीएफ इस पूरे प्रकरण की गहराई से जांच करेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें