Search
Close this search box.

वाराणसी मंडल में डीआरएम आशीष जैन का औचक निरीक्षण, हरदत्तपुर स्टेशन व समपारों पर सुरक्षा और सुविधाओं की गहन समीक्षा

वाराणसी। 25 अप्रैल 2026। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने शनिवार को वाराणसी मंडल के हरदत्तपुर एवं राजातालाब क्षेत्र के समपार संख्या 7C, 9C एवं 12C का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन की स्वच्छता व्यवस्था के साथ-साथ केन्द्रीकृत स्टेशन पैनल, वीडर काउंटर, रिले रूम और संरक्षा उपकरणों जैसे ब्लॉक इंस्ट्रूमेंट, एक्सल काउंटर तथा डाटा लॉगर की बारीकी से जांच की।

निरीक्षण के दौरान स्टेशन अभिलेखों—विफलता रजिस्टर, अनुरक्षण रजिस्टर, रिले रूम चाभी हस्तांतरण रजिस्टर, पॉइंट्स एंड क्रॉसिंग रजिस्टर तथा स्टेशन वर्किंग रूल—की भी समीक्षा की गई। इसके साथ ही प्लेटफार्म और अन्य यात्री सुविधाओं का निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं उपकरणों के उचित रख-रखाव के निर्देश दिए गए।

डीआरएम ने रेलवे ट्रैक के बदलाव और रेल वेल्डिंग कार्य का भी निरीक्षण किया तथा वेल्डिंग की गुणवत्ता और ट्रैक की मानक दूरी की जांच की। समपारों पर तैनात गेटमैन से सुरक्षा संबंधित जानकारी ली गई। समपार संख्या 09C पर निर्माणाधीन LHS कार्य को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ पर्यवेक्षक मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें