Search
Close this search box.

मुगलसराय में ट्रैफिक व्यवस्था सुधार: परमार कटरा पर पुलिस की सख्ती से जाम से मिली राहत

मुगलसराय । के जीटी रोड स्थित परमार कटरा इलाके से एक राहत भरी तस्वीर सामने आई है, जहां लंबे समय से लोगों को परेशान करने वाला जाम अब खत्म होता नजर आ रहा है। शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे का दृश्य इस बदलाव की गवाही देता है। आम दिनों में जहां इस समय वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती थीं, वहीं अब ट्रैफिक सुचारू रूप से चलता दिखाई दिया।

इस सकारात्मक बदलाव का श्रेय क्षेत्र में तैनात पुलिस अधिकारियों की सख्ती और सक्रियता को दिया जा रहा है। सीओ अरुण कुमार सिंह और थाना अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के तहत अतिक्रमण हटाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया गया। सड़क किनारे खड़े वाहनों और अवैध रूप से लगाए गए ठेलों पर कार्रवाई करते हुए व्यवस्था को दुरुस्त किया गया।

स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों और वाहन चालकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब उन्हें रोजाना के जाम से राहत मिल रही है। पुलिस की इस मुहिम से न सिर्फ समय की बचत हो रही है, बल्कि दुर्घटनाओं की संभावना भी कम हुई है।मुगलसराय में ट्रैफिक व्यवस्था सुधार की दिशा में यह एक बड़ी और सराहनीय पहल मानी जा रही है।

संजय शर्मा ब्यूरो चन्दौली।

Leave a Comment

और पढ़ें