Search
Close this search box.

फर्जी सीओ और दारोगा बनकर महिला को धमकाने वाले दो युवक गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने कराया रूट मार्च

चन्दौली । जिले के अलीनगर और मुगलसराय क्षेत्र में पुलिस अधिकारी बनकर एक महिला को धमकाने का मामला सामने आया है। आरोपी गोरख यादव ने खुद को क्षेत्राधिकारी (सीओ) और मोहित खरवार ने दारोगा बताकर महिला को फोन किया। दोनों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। इस हरकत से परेशान महिला ने मुगलसराय कोतवाली में तहरीर दी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि दोनों युवक फर्जी तरीके से पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को डराने-धमकाने का काम कर रहे थे।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों से कोतवाली परिसर में रूट मार्च भी कराया, ताकि समाज में यह संदेश जाए कि इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस ने कहा कि कानून का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें