Search
Close this search box.

Narendra Modi के वाराणसी दौरे को लेकर हाई अलर्ट, 6200 करोड़ की परियोजनाओं के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर 28 अप्रैल को पहुंचेंगे। इस दौरान वे बरेका में आयोजित नारी शक्ति सम्मेलन को संबोधित करेंगे और काशीवासियों को लगभग 6200 करोड़ रुपये की 160 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इन योजनाओं में सिग्नेचर ब्रिज परियोजना के साथ स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा और जनकल्याण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण पहल शामिल हैं।

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था को अभेद बनाने के लिए कार्यक्रम स्थल पर एसपीजी के साथ एटीएस कमांडो और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। वहीं आसपास की छतों पर भी सुरक्षा बल मुस्तैद रहेंगे और पूरा क्षेत्र एंटी-ड्रोन जोन घोषित रहेगा।

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के अनुसार, कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया जाएगा। जनसभा स्थल पर 50 से अधिक मेटल डिटेक्टर लगाए जाएंगे और हर व्यक्ति की सघन जांच होगी। साथ ही सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिए लगातार निगरानी रखी जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें