गाजीपुर । नगदीलपुर स्थित सब्जी मंडी परिसर में रविवार को पूर्व विधायक कृष्णानंद राय की स्मृति में एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस जनकल्याणकारी शिविर का शुभारंभ युवा भाजपा नेता पीयूष राय ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य जांच कराकर लाभान्वित हुए।
शिविर में हड्डी रोग, चर्म रोग, सर्जरी तथा नाक, कान और गला (ईएनटी) से संबंधित विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद रही। डॉक्टरों ने करीब 300 मरीजों का परीक्षण किया और उन्हें आवश्यक परामर्श के साथ नि:शुल्क दवाएं भी वितरित कीं। इस पहल से खासकर ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को काफी राहत मिली।
इस अवसर पर पीयूष राय ने चिकित्सकों और सहयोगियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का मुख्य उद्देश्य गांवों में रहने वाले गरीब और वंचित लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि समय पर इलाज मिलना हर व्यक्ति का अधिकार है और इसके लिए ऐसे शिविर बेहद महत्वपूर्ण हैं।उन्होंने यह भी कहा कि जब ग्रामीण समाज स्वस्थ रहेगा, तभी देश और समाज का समग्र विकास संभव होगा।
साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्य लगातार जारी रहेंगे।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार ‘मुन्ना’, झल्लन राय, विवेक शर्मा, ऋषिकेश राय, सुजीत राय, पवन चौधरी और रमेश चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं डॉ. शुभम राय, डॉ. सुधीर यादव, डॉ. रजत सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार और डॉ. मिथिलेश यादव सहित कई विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी_गाजीपुर:-ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर करंडा क्षेत्र स्थित कटारिया गांव में हुए पत्थरबाजी कांड और निशा विश्वकर्मा की मौत के बाद राजनीतिक माहौल लगातार गरमाता जा रहा है।
इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 29 अप्रैल को गांव का दौरा करेंगे। उनके कार्यक्रम का आधिकारिक प्रोटोकॉल भी जारी कर दिया गया है, जिससे प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस दौरे की पुष्टि करते हुए बताया कि अखिलेश यादव दोपहर करीब 1 बजे पीड़ित सियाराम विश्वकर्मा के परिवार से मुलाकात करेंगे और घटना की जानकारी लेंगे।
इस दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखा जा रहा है।अखिलेश यादव को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है, जिसके चलते प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले सपा के एक प्रतिनिधिमंडल को गांव में ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा था, जहां दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी हुई थी। इस घटना में पुलिसकर्मी और पार्टी कार्यकर्ता घायल हुए थे। मामले में अब तक दर्जनभर लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। इस दौरे से गाजीपुर की राजनीति में और हलचल बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर।







