मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा थाना अदलहाट पर नियुक्त महिला आरक्षी प्रियंका के साथ पुलिस एवं जनसहयोग से बने नरायनपुर चौकी (थाना अदलहाट) के नवनिर्मित भवन तथा थाना अहरौरा पर नियुक्त महिला आरक्षी अर्चना के साथ नवनिर्मित चौकी भल्दरिया (थाना अहरौरा) के भवन का पुरे विधि-विधान के साथ फीता काटकर लोकार्पण किया गया।

तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा नवनिर्मित चौकी भल्दरिया के परिसर में वृक्षा रोपण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन आर.के.मीणा, क्षेत्राधिकारी चुनार मंजरी राव, क्षेत्राधिकारी शिखा भारती सहित अन्य पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।











