पिपरी (सोनभद्र)। राजकीय इण्टर कॉलेज पिपरी के प्रधानाचार्य अनिल राम ने बताया कि इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में राजकीय इण्टर कॉलेज, पिपरी का परिणाम बहुत शानदार रहा है।

विज्ञान वर्ग इण्टर में 95% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। हाई स्कूल में 83.16% के साथ आयुष कुमार प्रथम स्थान, 81.16% लाकर आदर्श कुमार दूसरा स्थान एवं 80.66% के साथ मिशन कुमार तृतीय स्थान प्राप्त करने में सफल रहे।

इण्टर मानविकी वर्ग में 76.8% के साथ आरती यादव प्रथम स्थान, 75% के साथ अर्पिता कुमारी द्वितीय स्थान, 72.8% के साथ शिवानी गुप्ता और आदित्य कुमार संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।

इण्टर विज्ञान वर्ग में साक्षी गोंड़ 82% अंकों के साथ प्रथम स्थान पर, 79.6% अंकों के साथ रोहित प्रकाश दूसरे स्थान पर एवं 75% अंकों के साथ रोहित ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे।
प्रधानाचार्य एवं परीक्षा प्रभारी डॉ अशोक कुमार अवाक ने सभी सफल परीक्षार्थियों, उनके गुरुजनों और अभिभावकों को इस सफलता पर बधाई प्रेषित किया।







