वाराणसी। सिगरा स्थित स्मिथ स्कूल के प्रांगण में रविवार को विजेता प्रेयर मिनिस्ट्रीज का 21वां फाउंडेशन डे भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पास्टर अजय कुमार की प्रार्थना से हुआ। समारोह में बड़ी संख्या में वाराणसी एवं आसपास के क्षेत्रों से आए लगभग 300 लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान विजेता प्रेयर मिनिस्ट्रीज की ओर से चंदना और सचिन ने पिछले वर्ष की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। रांची से आई स्क्वायर टीम ने प्रभु के भक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। मुख्य वक्ता का स्वागत डॉ. गजेंद्र सिंह, डॉ. वी.के. रावत और प्रिंस द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पास्टर राजीव कुमार ने कहा कि विजेता प्रेयर मिनिस्ट्रीज पिछले 21 वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है, जो अत्यंत सराहनीय है।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी सभी का मन मोह लिया। कुमारी रिया, सौम्या, खुशी एवं जागृति द्वारा प्रस्तुत विशेष नृत्य ने पूरे हाल को तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान कर दिया।
इस अवसर पर पास्टर अजय कुमार के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में उनके मित्र जो एन मरांडी, जो गोरखपुर से आए थे, ने उनके जीवन एवं कार्यों पर प्रकाश डाला।
समारोह के अंत में वेज और नॉन-वेज लजीज रात्रि भोजन की व्यवस्था की गई, जिसके लिए पास्टर एस.पी. सिंह ने प्रार्थना की। कार्यक्रम का समापन पास्टर राकेश कुमार की प्रार्थना के साथ हुआ।







