Search
Close this search box.

ब्रेक फेल से हाईवे पर बड़ा हादसा: खड़ी ट्रक से टकराए टैंकर व कंटेनर, चालक घायल

वाराणसी । के राजातालाब क्षेत्र स्थित वीरभानपुर के हनुमान मंदिर के पास मंगलवार भोर करीब 4 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हाईवे किनारे खड़ी एक ट्रक में पीछे से आ रहे टैंकर ने ब्रेक फेल होने के कारण जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टैंकर के पीछे चल रहा कंटेनर ट्रक भी अनियंत्रित होकर उसमें जा भिड़ा।

इस श्रृंखलाबद्ध दुर्घटना में तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और टैंकर चालक अवधेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही राजातालाब पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर भिजवाया गया।

हादसे के कारण करीब एक घंटे तक हाईवे पर आवागमन बाधित रहा। बाद में पुलिस और एनएचआई टीम ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया।

Leave a Comment

और पढ़ें