Search
Close this search box.

सहारनपुर में चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान

सहारनपुर । के छुटमलपुर क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच एक चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए कार सवार ने तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्राथमिक रूप से आग लगने का कारण अत्यधिक गर्मी या तकनीकी खराबी माना जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें