चन्दौली । जनपद के पण्डित दीन दयाल उपाध्याय नगर में अचानक बदले मौसम ने लोगों को हैरान कर दिया। तेज आंधी के साथ शुरू हुई भारी बारिश ने पूरे इलाके का माहौल पल भर में बदल दिया। तेज हवाओं के कारण बाजारों में अफरा-तफरी मच गई, दुकानदारों ने आनन-फानन में अपनी दुकानें बंद कर सुरक्षित स्थानों पर शरण ली।
सड़कों पर चल रहे राहगीर भी बारिश और तेज हवाओं से बचने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। कई जगहों पर धूल भरी आंधी के चलते दृश्यता भी कम हो गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। अचानक बदले इस मौसम ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
संजय शर्मा ब्यूरो चन्दौली।







