चन्दौली । के पण्डित दीन दयाल उपाध्याय नगर में सड़क चौड़ीकरण को लेकर स्थिति तेजी से बदलती नजर आ रही है। प्रशासन के सख्त रुख के बीच बाजारों में हलचल तेज हो गई है। कई दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें खाली करने में जुट गए हैं और ई-रिक्शा के माध्यम से सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, कुछ व्यापारी इस कार्रवाई के विरोध में दुकानें बंद कर प्रदर्शन कर रहे हैं।

शहर के विभिन्न स्थानों पर व्यापारियों की लगातार बैठकें हो रही हैं, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की जा रही है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सड़क चौड़ीकरण के कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। सूत्रों के अनुसार, 52 फीट तक अतिक्रमण हटाने का निर्णय अंतिम रूप ले चुका है और कल से दुकानों व मकानों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
इस फैसले से व्यापारियों में नाराजगी और चिंता दोनों देखने को मिल रही है, वहीं प्रशासन अपनी कार्रवाई को लेकर पूरी तरह सतर्क और तैयार है।







