Search
Close this search box.

ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, अदालत में पेश न होने पर गिरफ्तारी के आदेश

उत्तर प्रदेश। की राजनीति में हलचल मचाते हुए मंत्री ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ अदालत ने गैर-जमानती वारंट जारी किया है। यह मामला लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान दिए गए उनके विवादित बयान से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर भाजपा नेताओं के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था और उन्हें जूता मारने तक की धमकी दी थी। यह बयान उन्होंने एक चुनावी मंच से दिया था, जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ और चार्जशीट भी दाखिल की गई।

हालांकि, लंबे समय से अदालत में पेश न होने के कारण न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाते हुए उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया है। अदालत ने पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ओमप्रकाश राजभर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाए। इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है और मामले ने तूल पकड़ लिया है।

Leave a Comment

और पढ़ें