Search
Close this search box.

बरेका सभागार में लोजपा की समीक्षा बैठक, 2027 चुनाव की तैयारी पर मंथन; संगठन विस्तार और युवाओं को जोड़ने पर जोर

वाराणसी । के बरेका स्थित सभागार में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने और 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शाम्भवी चौधरी शामिल हुईं, जिनका स्वागत महानगर अध्यक्ष साहिल उर्फ प्रमोद गौतम ने किया।

बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनीत सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी के विस्तार और जनाधार बढ़ाने का आह्वान किया।

अपने संबोधन में शाम्भवी चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोजपा को मजबूती देने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी एनडीए के साथ मिलकर विकास, युवाओं के सशक्तिकरण और नई पीढ़ी के उत्थान को केंद्र में रखकर चुनाव मैदान में उतरेगी।

उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय नेता चिराग पासवान का उल्लेख करते हुए कहा कि वे युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं और उनके नेतृत्व में पार्टी नई दिशा की ओर अग्रसर है।

बैठक में संगठनात्मक मजबूती, सदस्यता अभियान को गति देने और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर साहिल उर्फ प्रमोद गौतम, अरुण कुमार, हेमंत सिंह सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनावों के मद्देनजर संगठन को सशक्त बनाना और ठोस रणनीति तैयार करना रहा।

राजेश गौतम रिपोर्टिंग वाराणसी उत्तरप्रदेश।

Leave a Comment

और पढ़ें