बलिया । जनपद के थाना सुखपुरा में तैनात कांस्टेबल महेश कुमार ने अपनी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए एक सराहनीय कार्य किया। गुरुवार को रघुनाथ यादव, निवासी ब्रम्हाईन, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा हनुमानगंज से 50 हजार रुपये निकालकर घर जा रहे थे। इसी दौरान बैंक के बाहर उनका पैसा रास्ते में गिर गया और उन्हें इसकी जानकारी भी नहीं हुई।
ड्यूटी पर मौजूद कांस्टेबल महेश कुमार की नजर गिरे हुए पैसों पर पड़ी। उन्होंने तुरंत मामले को गंभीरता से लेते हुए बैंक मैनेजर के साथ सीसीटीवी फुटेज की जांच की। गहन पड़ताल के बाद पीड़ित की पहचान की गई और उनसे संपर्क कर पूरी राशि सुरक्षित वापस कर दी गई।
जब रघुनाथ यादव को उनके पैसे वापस मिले तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने बलिया पुलिस की ईमानदारी और तत्परता की खुले दिल से सराहना की और कांस्टेबल महेश कुमार का आभार व्यक्त किया।
यह घटना पुलिस की सकारात्मक छवि को मजबूत करती है और समाज में विश्वास बढ़ाने का कार्य करती है।
संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।







