Search
Close this search box.

नगरा-बेल्थरा मार्ग पर तेज रफ्तार कार खाई में गिरी, तीन युवक गंभीर घायल

बलिया । जनपद के नगरा-बेल्थरा मार्ग पर शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहांगीरापुर गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

घायलों की पहचान नगरा थाना क्षेत्र के परसिया निवासी गोलू (25), दीनदयाल (32) और रवि (24) के रूप में हुई है। तीनों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मऊ रेफर कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार पेड़ से टकराकर खाई में जा गिरी।

अवधेश यादव रिपोर्टिंग।

Leave a Comment

और पढ़ें