Search
Close this search box.

बलिया में शादी समारोह बना मातम: हर्ष फायरिंग में 10 वर्षीय मासूम की मौत, रिश्तेदार पर मुकदमा दर्ज

बलिया । के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर दियार के पांडे का डेरा गांव में शुक्रवार देर रात एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब हर्ष फायरिंग के दौरान 10 वर्षीय बालक की गोली लगने से मौत हो गई। घटना रात करीब 10:15 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फील्ड यूनिट टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि फायरिंग करने वाला व्यक्ति मृतक का रिश्तेदार ही है। गोली लगने से घायल बालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया है।

परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बलिया संजय वर्मा ने वीडियो बाइट जारी कर घटना की पुष्टि की है।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें