Search
Close this search box.

नाबालिग को फर्जी निकाह का झांसा देकर दुराचार करने वाला युवक गिरफ्तार, जैतपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

वाराणसी। कमिश्नरेट की जैतपुरा पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर प्रयागराज ले जाने, फर्जी निकाह करने और दुराचार के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रब्बानी शेख पुत्र कुद्दूस शेख निवासी करैलाबाग बालू मंडी, थाना करैली, जिला प्रयागराज के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां ने 1 मई 2026 को थाना जैतपुरा में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग पुत्री 7 अप्रैल को घर से बिना बताए चली गई थी। बाद में वापस आने पर उसने बताया कि रब्बानी शेख उसे शादी का झांसा देकर प्रयागराज ले गया, फर्जी निकाह किया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी।

मामले में थाना जैतपुरा पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी को जलालीपुरा क्रासिंग से गोलगड्डा जाने वाली सड़क से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें