Search
Close this search box.

श्रद्धांजलि सभा में गूंजे शारदानंद अंचल के विचार, नेताओं ने बताया गरीबों का सच्चा हितैषी

बलिया । नगर स्थित बापू भवन टाउन हॉल में शनिवार को बैरिया के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय शारदानंद अंचल की 16वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के रूप में बलिया लोकसभा सांसद सनातन पांडे शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय शारदानंद अंचल गरीबों, मजलूमों और शोषितों की आवाज थे, जिन्होंने जाति और धर्म से ऊपर उठकर जनहित की राजनीति की।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने कहा कि शारदानंद अंचल अब केवल एक नेता नहीं, बल्कि एक विचारधारा बन चुके हैं।

उनके बताए रास्ते पर चलकर ही सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। सभा में पूर्व मंत्री मोहम्मद रिजवी, विधायक संग्राम सिंह यादव, संजय उपाध्याय, अरविंद गिरी, सुभाष यादव, मिंटू खान, अकमल नईम खान, रामजी गुप्ता और भारत यादव सहित कई नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव बीरबल राम ने

Leave a Comment

और पढ़ें