गाजीपुर । की मुहम्मदाबाद तहसील में शनिवार को आयोजित “सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस” में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने राजस्व, पुलिस एवं अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निष्पक्ष तरीके से निस्तारण किया जाए तथा आवश्यक होने पर संबंधित स्थलों का निरीक्षण कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्ता के साथ समयबद्ध समाधान होना चाहिए। जिन मामलों में उच्चाधिकारियों के स्तर पर कार्रवाई आवश्यक हो, उनकी रिपोर्ट तत्काल तैयार कर संबंधित अधिकारियों को भेजी जाए ताकि शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

इस दौरान उप जिलाधिकारी मुहम्मदाबाद, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद सहित पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने जनता को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
उमेश यादव गाजीपुर।







