Search
Close this search box.

गाजीपुर: दिव्यांग छात्रा को मिली नई उड़ान: समाजसेवी दुर्गेश राय ने भेंट की बैट्री चलित ट्राई साइकिल

गाजीपुर । जनपद में मानवता और सेवा की मिसाल पेश करते हुए क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी दुर्गेश राय ने एक दिव्यांग छात्रा की जिंदगी आसान बनाने की दिशा में सराहनीय पहल की है। जमानिया थाना क्षेत्र के ग्राम रमवल निवासी बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा रुखसाना खातून, जो दिव्यांगता के कारण पढ़ाई में कठिनाइयों का सामना कर रही थीं, अब उनके सपनों को नई रफ्तार मिली है। दुर्गेश राय के सहयोग से उन्हें बैट्री चलित ट्राई साइकिल प्रदान की गई, जिससे उनका विद्यालय आना-जाना बेहद आसान हो गया है।

इस सहयोग से न केवल रुखसाना की शिक्षा में निरंतरता बनी रहेगी, बल्कि उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि हुई है। इस नेक कार्य के लिए छात्रा के परिजनों ने दुर्गेश राय का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें गरीबों और जरूरतमंदों का सच्चा सहारा बताया। इस मौके पर दुर्गेश राय ने कहा कि समाज के कमजोर और असहाय वर्ग की सेवा करना उनका कर्तव्य है।

उन्होंने बताया कि वे स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रशासनिक और आर्थिक सहायता के माध्यम से निरंतर लोगों की मदद करते रहे हैं और आगे भी समाजसेवा के इस कार्य को जारी रखेंगे। क्षेत्र में इस पहल की व्यापक सराहना हो रही है और लोग इसे मानवता की प्रेरणादायक मिसाल मान रहे हैं।

संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर

Leave a Comment

और पढ़ें