सोनभद्र । के दुद्धि तहसील परिसर में उस समय शोक का माहौल छा गया जब भाजपा के वरिष्ठ नेता, दुद्धि बार के सम्मानित सदस्य एवं सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष के आकस्मिक निधन की सूचना मिली। उनके निधन से अधिवक्ताओं और न्यायिक क्षेत्र में गहरा दुख व्याप्त हो गया।

दुद्धि बार सभागार में शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उनके सामाजिक, राजनीतिक और न्यायिक योगदान को याद किया। शोक सभा के बाद अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
इस दौरान अध्यक्ष कुलभूषण पांडेय एडवोकेट, जितेंद्र श्रीवास्तव एडवोकेट, नन्दलाल एडवोकेट, योगेंद्र रवानी एडवोकेट, दिनेश कुमार एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।









