Search
Close this search box.

मंडल रेल प्रबंधक ने किया वैगन केयर सेंटर व डाउन रिसीविंग यार्ड का निरीक्षण, संरक्षा व गुणवत्ता पर दिया जोर

चन्दौली । स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन में पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने वैगन केयर सेंटर एवं डाउन रिसीविंग यार्ड का निरीक्षण कर अनुरक्षण और संरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सिक लाइन में माल वैगनों के अनुरक्षण, तकनीकी परीक्षण एवं मरम्मत कार्यों का जायजा लिया। आरओएच शेड में संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए स्क्रैप एवं बियरिंग सुविधाओं के विकास कार्य की प्रगति भी देखी। इस दौरान कार्यस्थल की साफ-सफाई, उपलब्ध उपकरणों, कर्मचारियों की सुविधाओं तथा सुरक्षित कार्य प्रणाली का भी निरीक्षण किया गया।

इसके बाद मंडल रेल प्रबंधक ने डाउन रिसीविंग यार्ड में मालगाड़ियों के रैक एग्जामिनेशन प्रक्रिया का अवलोकन किया। यहां वैगनों की तकनीकी जांच, ब्रेक शक्ति प्रमाणन, दोषयुक्त वैगनों की पहचान एवं मरम्मत कार्यों की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान वरीय मंडल यांत्रिक अभियंता (कैरिज एंड वैगन) नितिन कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। मंडल रेल प्रबंधक ने गुणवत्ता, समयबद्धता और संरक्षा मानकों के अनुरूप कार्य जारी रखने के निर्देश

संजय शर्मा ब्यूरो चन्दौली।

Leave a Comment

और पढ़ें