बलिया । जनपद न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ विधिवत दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी, जिला जज एवं पुलिस अधीक्षक ने मुख्य अतिथि मा. प्रशासनिक न्यायमूर्ति गौतम चौधरी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
यह आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया के तत्वावधान में आयोजित हुआ।राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय बलिया, परिवार न्यायालय, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, सिविल जज न्यायालय रसड़ा, समस्त ग्राम न्यायालयों, कलेक्ट्रेट न्यायालयों एवं सभी तहसीलों में किया गया।

लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, वैवाहिक विवाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, चेक बाउंस के मामले, बैंक ऋण वसूली, बिजली बिल, श्रम विवाद, उपभोक्ता फोरम वाद, राजस्व वाद तथा चालान संबंधी मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जा रहा है। अधिकारियों ने आमजन से लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।







