Search
Close this search box.

समाजवादियों ने मनाई महाराणा प्रताप जयंती, 2027 चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा

बलिया । जनपद में शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिला मासिक बैठक एवं महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एवं विधायक संग्राम सिंह यादव ने की। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्षों और पार्टी नेताओं ने संगठन को मजबूत करने तथा 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।

जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर भाजपा को हराने और प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाने का आह्वान किया। वहीं जिला महासचिव बीरबल राम ने भाजपा सरकार पर संविधान और लोकतंत्र विरोधी राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 2027 में प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगी।

बैठक के दौरान महाराणा प्रताप जयंती भी श्रद्धापूर्वक मनाई गई। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को याद किया।

कार्यक्रम में विश्राम यादव, यशपाल सिंह, राजकुमार पांडेय, कामेश्वर सिंह, रामेश्वर पासवान, प्रमोद यादव, मनोज राजभर, गुलजार अहमद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बीरबल राम ने किया।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें