वाराणसी । जनपद के आराजी लाइन ब्लॉक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में वर-वधुओं ने वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। कार्यक्रम में नवदंपत्तियों को वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह सूत्र में बांधा गया। पूरे आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था तथा परिवारों और आमजन में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद एवं समृद्ध दांपत्य जीवन की कामना की। वहीं ब्लॉक प्रमुख नगीना सिंह पटेल तथा बीडीओ सुरेंद्र सिंह यादव सहित अन्य अतिथियों ने भी वर-वधुओं को शुभकामनाएं प्रदान कीं। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है।

कार्यक्रम के दौरान नवदंपत्तियों को शासन की ओर से उपहार एवं आवश्यक सामग्री भी वितरित की गई। समारोह में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित








