Search
Close this search box.

Sunbeam School Mughalsarai के शशांक मौर्य ने 99 प्रतिशत अंक के साथ किया चंदौली टॉप, सीबीएसई 12वीं परिणाम में विद्यालय ने रचा सफलता का नया इतिहास

चन्दौली। /पड़ाव स्थित Sunbeam School Mughalsarai ने Central Board of Secondary Education 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद में अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता का परचम लहराया। विद्यालय के मेधावी छात्र शशांक मौर्य ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चंदौली जनपद में शीर्ष स्थान हासिल किया। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता से विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। विद्यालय के 23 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 8 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में शत-प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विज्ञान, जीव विज्ञान, मानविकी और वाणिज्य सभी संकायों में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जीव विज्ञान वर्ग में हबीबा इमादी, मानविकी में फ़हाद खान तथा वाणिज्य में रहनुमा परवीन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की निदेशिका श्वेता कानूडिया और प्रधानाचार्या सौमित चटर्जी ने विद्यार्थियों की सफलता को उनकी मेहनत, अनुशासन तथा शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम बताया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

संजय शर्मा ब्यूरो चन्दौली।

Leave a Comment

और पढ़ें