Search
Close this search box.

वृद्धाश्रम में विधिक जागरूकता शिविर, सचिव डीएलएसए ने सुनी बुजुर्गों की समस्याएं

बलिया । उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया अनिल कुमार झा के मार्गदर्शन में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव चन्द्र प्रकाश तिवारी ने वृद्धाश्रम गड़वार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वृद्धजनों से उनके रहन-सहन, भोजन, स्वास्थ्य एवं अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली तथा आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।

सचिव ने अधीक्षक को वृद्धजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। साथ ही जिला चिकित्साधिकारी को पत्र भेजकर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित कराने को कहा। उन्होंने वृद्धजनों को आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की विधिक सहायता हेतु वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं।

निरीक्षण के उपरांत वृद्धाश्रम में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित हुआ, जिसमें ‘माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम 2007’ की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अधीक्षक अजित कुमार, लेखाकार भूपेन्द्र सिंह, स्टोर कीपर तेजबहादुर, केयर टेकर मुकेश सिंह, दयाशंकर वर्मा सहित सभी कर्मचारी एवं वृद्धजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें