Search
Close this search box.

दुद्धी नगर में निकला भव्य हरिनाम संकीर्तन, भक्तिमय माहौल से गूंजा नगर

दुद्धी, सोनभद्र। इस्कॉन विण्ढमगंज द्वारा 15 मई प्रातः 6 बजे दुद्धी नगर में भव्य नगर संकीर्तन एवं हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक यात्रा में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ भाग लिया। “हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे” महामंत्र के संकीर्तन से पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो उठा।


संकीर्तन यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जिसमें भक्तगण मृदंग, करताल एवं भजन-कीर्तन के साथ नृत्य करते हुए आगे बढ़ रहे थे।

इस अवसर पर कुलश्रेष्ठ दास प्रभु जी, पवन प्रभु जी, रिशु प्रभु जी एवं सनातनी माताजी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी प्रभुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के नाम संकीर्तन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को आध्यात्मिक जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का आयोजन दुद्धी नगर निवासी संतोष गुप्ता प्रभु जी द्वारा कराया गया। आयोजन को सफल बनाने में हरे कृष्ण परिवार विण्ढमगंज के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

भक्तों ने बताया कि इस प्रकार के आध्यात्मिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा, शांति एवं भाईचारे का संदेश देते हैं। नगरवासियों ने भी इस आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में ऐसे और कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की।

Leave a Comment

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत मुकदमों में न्यायिक कार्यो के समयबद्ध व विधिनुसार संपादन हेतु कोर्ट मुहर्रिर व पैरोकार की गोष्ठी के उपरान्त पुलिस लाइन का भ्रमण/निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत मुकदमों में न्यायिक कार्यो के समयबद्ध व विधिनुसार संपादन हेतु कोर्ट मुहर्रिर व पैरोकार की गोष्ठी के उपरान्त पुलिस लाइन का भ्रमण/निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश