मीरजापुर, दिनांकः 15.05.2026 : अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा राजकुमार मीणा पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व कनिष्क आर. जामकर सहायक पुलिस अधीक्षक के साथ पुलिस लाइन स्थित माँ विन्ध्यवासिनी सभागार कक्ष में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत अपराधियों को न्यायालय में अधिकाधिक सजा कराने तथा न्यायिक कार्यों के समयबद्ध एवं विधि अनुसार सम्पादन हेतु समस्त थानों के कोर्ट मुहर्रिर व पैरोकार के साथ गोष्ठी की गयी।

शासन के द्वारा चलाये जा रहे अभियान ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत विवेचनाओं के गुणवात्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं विधिक रूप से निस्तारण होने के उपरान्त अभियोजन में प्रभावी पैरवी कर आरोपियों के विरूद्ध यथाशीघ्र सशक्त एवं प्रभावी पैरवी की कार्यवाही कर सजा कराने तथा न्यायालय द्वारा निर्गत सम्मन, वारण्ट, बीडब्ल्यू, एनबीडब्ल्यू का शत् प्रतिशत समयबद्ध तामिला कराये जाने के संबंध में एवं पुराने अभियोगों के यथाशीघ्र निस्तारण के संबंध में समीक्षा कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए।

उक्त बैठक के उपरान्त पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा पुलिस लाइन भ्रमण/निरीक्षण के क्रम में परिवहन शाखा सहित अन्य शाखाओं, बैरकों, शौचालय, भोजनालय एवं जिम हॉल इत्यादि भ्रमण कर सम्बन्धित अधिकारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन/यातायात सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहें।








