Search
Close this search box.

खेजुरी थाना में नव नियुक्त आरक्षियों संग एएसपी उत्तरी की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

बलिया । जनपद के थाना खेजुरी परिसर में शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला ने नव नियुक्त रिज़र्व आरक्षियों एवं महिला आरक्षियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं और कार्यशैली की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने जवानों से उनके रहने, खाने-पीने तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं के बारे में विस्तार से बातचीत की और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

बैठक में एएसपी उत्तरी ने सभी नव नियुक्त पुलिसकर्मियों को थाना स्तर पर होने वाले कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बीट ड्यूटी, कार्यालय कार्य, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आमजन से बेहतर संवाद स्थापित करने तथा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता से जुड़े कार्यों पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी जनता के बीच पुलिस की छवि का प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए सभी जवान अनुशासन, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। साथ ही उन्होंने नव नियुक्त जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत मुकदमों में न्यायिक कार्यो के समयबद्ध व विधिनुसार संपादन हेतु कोर्ट मुहर्रिर व पैरोकार की गोष्ठी के उपरान्त पुलिस लाइन का भ्रमण/निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश