Search
Close this search box.

मानसून से पहले वाराणसी में अलर्ट: नालों की सफाई, सिल्ट उठान और गड्ढामुक्त सड़कों पर मंत्री एके शर्मा का जोर

वाराणसी । जनपद में आगामी मानसून को देखते हुए शहर को जलजमाव और गंदगी से मुक्त रखने के लिए शासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को सर्किट हाउस सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने नगर निगम और जलकल विभाग के अधिकारियों को शहर के सभी छोटे-बड़े नालों की सफाई युद्धस्तर पर पूरी कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि केवल नालों से कचरा निकालना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि निकली हुई सिल्ट और मलबे का समय पर उठान भी सुनिश्चित किया जाए, ताकि दोबारा गंदगी न फैले।

मंत्री ने स्वच्छता सर्वेक्षण में वाराणसी को देश के शीर्ष तीन शहरों में शामिल कराने का लक्ष्य दोहराते हुए अधिकारियों को नियमित फील्ड निरीक्षण करने के निर्देश दिए। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की चेतावनी भी दी गई। बैठक में सड़कों को गड्ढामुक्त करने, पैचवर्क शुरू कराने तथा सड़कों के किनारे पड़े निर्माण मलबे और पत्थरों को तत्काल हटाने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि शहर के 18 वार्डों में सीवर नेटवर्क सुधार और शुद्ध पेयजल आपूर्ति का कार्य जल्द शुरू होगा, जिसे दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया

Leave a Comment

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत मुकदमों में न्यायिक कार्यो के समयबद्ध व विधिनुसार संपादन हेतु कोर्ट मुहर्रिर व पैरोकार की गोष्ठी के उपरान्त पुलिस लाइन का भ्रमण/निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश