बलिया। जनपद के उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत करीमगंज स्थित घाघरा नदी घाट के पास शुक्रवार को एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीआरबी के माध्यम से थाना उभांव पुलिस को सूचना मिली कि नदी किनारे लगभग 20 से 22 वर्ष आयु की एक युवती का शव पानी में दिखाई दिया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ करने के साथ ही फील्ड यूनिट को भी सूचना देकर पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा शव की शिनाख्त के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई।
संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।









