Search
Close this search box.

रिंग रोड पर भीषण हादसा, ट्रकों की भिड़ंत में चालक की मौत

वाराणसी । जनपद के लोहता थाना क्षेत्र स्थित रिंग रोड पर खेवसीपुर गांव के पास मंगलवार तड़के करीब 3 बजे दो ट्रकों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को तत्काल ट्रामा सेंटर भिजवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कुछ देर तक रिंग रोड पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

इसी स्थान पर सोमवार शाम भी एक सड़क हादसा हुआ था, जिसमें ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद बाइक सवार का कोई पता नहीं चल सका। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कोटवां चौकी पर खड़ा कराया गया है। लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से क्षेत्रीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है।

Leave a Comment

और पढ़ें