Search
Close this search box.

दुद्धी में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, शिक्षकों को वितरित किए गए स्वास्थ्य कार्ड

दुद्धी सोनभद्र। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत बुधवार को तहसील सभागार में कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी, विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी निखिल यादव तथा खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम शंकर राम ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में दुद्धी, म्योरपुर और बभनी ब्लॉक के 10-10 शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित कर योजना की औपचारिक शुरुआत की गई। ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के लिए यह महत्वपूर्ण पहल है। योजना के तहत शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और रसोइयों को पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे जरूरत पड़ने पर उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी।

कार्यक्रम का संचालन अविनाश वाह-वाह ने किया। इस अवसर पर अवधेश कन्नौजिया, विवेक पांडेय, रामरक्षा, संतोष सिंह, शैलेश मोहन सहित शिक्षा विभाग के अनेक अधिकारी, शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में योजना की उपयोगिता और स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर भी प्रकाश डाला गया।

Leave a Comment

और पढ़ें