वाराणसी । विधानसभा रोहनियां के ग्रामसभा नरऊर में बुधवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के तत्वावधान में विधानसभा स्तरीय एकदिवसीय पिछड़ा वर्ग सामाजिक भाईचारा कैडर बैठक का सफल आयोजन किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती, सामाजिक भाईचारा बढ़ाने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला संयोजक पप्पू पटेल ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता जिला संयोजक संतोष गौतम ने सामाजिक एकता और पिछड़े वर्ग की भागीदारी को बसपा की प्राथमिकता बताते हुए सभी से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

बैठक की अध्यक्षता विधानसभा संयोजक गामा पटेल ने की, जबकि संचालन विधानसभा संयोजक सुरेन्द्र सैगल ने किया। इस अवसर पर संतोष अनल, बबलू चौहान, घनश्याम पटेल, सागर पटेल, गुड्डू शर्मा, शिवकुमार विश्वकर्मा, अनिल पटेल, श्रीमती संजू पटेल, रेखा विश्वकर्मा, मंजू पटेल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सामाजिक समरसता के संदेश के साथ हुआ।









