Search
Close this search box.

परीक्षा देने जा रही बीटीसी छात्रा की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

गाजीपुर । जनपद के कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बीटीसी छात्रा महिमा की मौत हो गई। वह दिलदारनगर स्थित अपने परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने जा रही थीं। जानकारी के अनुसार नसरतपुर गांव निवासी 25 वर्षीय महिमा अपने पिता बिपिन कुमार के साथ मोटरसाइकिल से परीक्षा केंद्र जा रही थीं। इसी दौरान पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में महिमा गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनके पिता को भी चोटें आईं।स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। महिमा की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रेलर और चालक को कब्जे में ले लिया है तथा मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

उमेश यादव रिपोर्टिंग गाजीपुर।

Leave a Comment

और पढ़ें