Search
Close this search box.

नगर निगम में भ्रष्टाचार पर सख्ती, शिकायत के लिए जारी हुआ विशेष हेल्पलाइन नंबर

वाराणसी । में नगर निगम कार्यालयों में अवैध वसूली और भ्रष्टाचार की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने विशेष लैंडलाइन हेल्पलाइन नंबर 0542-2282834 जारी किया है। नगर आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि यह नंबर नगर निगम मुख्यालय, सभी जोनल कार्यालयों तथा जलकल विभाग के नोटिस बोर्ड पर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित किया जाए ताकि आम जनता आसानी से शिकायत दर्ज करा सके

।उन्होंने कहा कि यदि किसी भी काम के बदले कोई अधिकारी, बाबू, कर्मचारी, चपरासी या नगर निगम परिसर में मौजूद बाहरी व्यक्ति पैसे की मांग करता है तो लोग बिना डरे इस हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करें। शिकायतकर्ता को अपना नाम और पता बताने की आवश्यकता नहीं होगी तथा उसकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

नगर आयुक्त ने भरोसा दिलाया कि शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित व्यक्ति के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आगे आकर शिकायत करें ताकि नगर निगम में पारदर्शिता, जवाबदेही और स्वच्छ प्रशासन सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Comment

और पढ़ें