राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवती शिवानी सिंह की हत्या से इलाके में दहशत फैल गई। शिवानी पिछले 24 घंटे से लापता थीं, जिसके बाद परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार को पुलिस को उतरेटिया रेलवे लाइन के पास जंगल में एक युवती का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान शिवानी सिंह के रूप में की। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शुरुआती जांच में हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और युवती के मोबाइल कॉल डिटेल्स की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।








