Search
Close this search box.

समर कैंप में बच्चों ने किया खूब इंज्वाय, उत्साह और उमंग के साथ छुट्टियों के लिए हुए विदा

सोनभद्र । के परमहंस पब्लिक स्कूल एवं पंडित विद्याधर इंटर कॉलेज कबरी में मंगलवार को समर कैंप का आयोजन बड़े उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। प्रबंधक डॉ. धर्मवीर तिवारी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को गर्मी की छुट्टियों में पढ़ाई के साथ मनोरंजन और रचनात्मक गतिविधियों के महत्व से जोड़ना रहा।

मासिक परीक्षा के बाद विद्यालय पहुंचे छात्र-छात्राओं ने अपने कक्षा-कक्षों को गुब्बारों, हरे पौधों और सुंदर चित्रों से आकर्षक ढंग से सजाया। बच्चों ने गीत-संगीत और नृत्य प्रस्तुत कर समर कैंप को यादगार बना दिया। विद्यालय की ओर से बच्चों को पॉपकॉर्न, तरबूज, कोल्ड ड्रिंक और चॉकलेट वितरित कर एक माह के ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए शुभकामनाओं के साथ विदा किया गया।

संरक्षक सुरेश तिवारी ने बच्चों को भीषण गर्मी से बचाव के उपाय बताए, जबकि प्रधानाचार्य ओम प्रकाश चतुर्वेदी ने अवकाश का सदुपयोग कर घर पर अध्ययन जारी रखने की प्रेरणा दी। वरिष्ठ अध्यापक श्रवण कुमार पाण्डेय ने मौसमों के महत्व को बताते हुए हर परिस्थिति में उत्सव ढूंढने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Comment

और पढ़ें