Search
Close this search box.

चंद्रशेखर की 19वीं पुण्यतिथि पर लोकतांत्रिक भविष्य पर मंथन, वक्ताओं ने लोकतंत्र की चुनौतियों पर जताई चिंता

वाराणसी । जनपद के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 19वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को अस्सी स्थित गोयनका विद्यालय सभागार में चंद्रशेखर फाउंडेशन द्वारा “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, चंद्रशेखर और भारत का लोकतांत्रिक भविष्य” विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. विश्वम्भर नाथ मिश्र (महंत, संकट मोचन मंदिर) ने की।

मुख्य अतिथि कर्नाटक सरकार के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक बी.आर. पाटिल रहे, जबकि मुख्य वक्ता राज्यसभा सांसद मनोज झा थे। विशिष्ट अतिथियों में ओमप्रकाश सिंह, राजीव रंजन, कुंवर सुरेश सिंह एवं पूर्व एमएलसी अरविंद सिंह शामिल रहे। गोष्ठी में मनोज झा ने कहा कि देश में लोकतंत्र गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है, जबकि ओमप्रकाश सिंह ने जनप्रतिनिधियों की खरीद-फरोख्त पर चिंता व्यक्त की।

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत चंद्रशेखर फाउंडेशन के अध्यक्ष हिमांशु सिंह ने किया। इस अवसर पर मोहन प्रकाश, अशोक पांडेय, मनोज काका, निर्भय सिंह, डॉ. वी.एन. सिंह, पंकज पाठक, सिद्धांत सिंह, पार्थ, अनिल श्रीवास्तव, गणेश यादव, अरुण पांडेय, पूजा यादव, रूप सिंह, शमशेर सिंह, ओमप्रकाश ओझा, रुद्राक्ष सोनकर, विवेक टंडन, पवन सिंह, अमरेंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें