Search
Close this search box.

मंडी में चलती रोडवेज बस पर गिरा पहाड़ का पत्थर, यात्री घायल

हिमाचल प्रदेश। के मंडी जिले में बारिश के बीच बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पराशर से मंडी जा रही हिमाचल रोडवेज की बस पर अचानक पहाड़ी से भारी पत्थर आ गिरा। पत्थर बस का शीशा तोड़ते हुए अंदर घुस गया, जिससे सीट पर बैठा एक यात्री पत्थर और शीशे के टुकड़ों की चपेट में आकर घायल हो गया। घटना के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई।

चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सुरक्षित रोका और घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ों के दरकने का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने यात्रियों से सावधानी बरतने और मौसम को देखते हुए ही यात्रा करने की अपील की है।

Leave a Comment

और पढ़ें