बलिया । शहर के विशुनीपुर चौराहे स्थित “7 टू 11 मेडिकल शॉप” में मंगलवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने शुरुआती स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने लगी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
घटना के दौरान दुकान में रखी बड़ी मात्रा में दवाइयां, मेडिकल उपकरण और अन्य सामान जलकर नष्ट होने की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपये के नुकसान की बात सामने आ रही है। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण हादसा हुआ हो सकता है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर काफी चिंता और दहशत देखी








