Search
Close this search box.

एसिड अटैक पीड़ितों के अधिकारों पर जागरूकता शिविर आयोजित, निःशुल्क कानूनी सहायता योजनाओं की दी गई जानकारी

बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर मंगलवार को वन स्टाप सेंटर, बलिया में एसिड अटैक पीड़ितों के अधिकारों को लेकर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव चन्द्र प्रकाश तिवारी ने की।

उन्होंने उपस्थित लोगों को ‘उत्तर प्रदेश पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना-2014’ तथा ‘नालसा एसिड अटैक पीड़ित विधिक सेवा योजना-2016’ की विस्तृत जानकारी दी। सचिव ने बताया कि इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य एसिड अटैक पीड़ितों को त्वरित कानूनी सहायता, प्रभावी प्रतिनिधित्व एवं मुआवजा योजनाओं का लाभ दिलाना है।

उन्होंने कहा कि जरूरतमंद व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया से संपर्क कर निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। शिविर में उपस्थित लोगों को उनके अधिकारों एवं विभिन्न विधिक योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में वन स्टाप सेंटर के कर्मचारी एवं अन्य पीड़ित व्यक्ति भी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें