Search
Close this search box.

फर्जी लोन फाइलों से 6.61 लाख का गबन, एलएंडटी फाइनेंस का पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार

वाराणसी । में थाना सिगरा पुलिस ने एलएंडटी फाइनेंस कंपनी में फर्जी दस्तावेजों के जरिए 6.61 लाख रुपये के गबन के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया अभियुक्त अऊद्दीन पुत्र शेख आयूब, जनपद जौनपुर का निवासी है और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसे फातमान रोड स्थित कब्रिस्तान के पास से दबोचा।

जांच में सामने आया कि आरोपी कंपनी में सेल्स एक्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत था। इसी दौरान उसने छह ग्राहकों के ऋण प्रकरणों में फर्जीवाड़ा कर कुल 6,61,752 रुपये हड़प लिए। मामले का खुलासा होने पर कंपनी ने उसे निलंबित कर सेवा से हटा दिया था।

कंपनी द्वारा कई बार रकम जमा करने के निर्देश दिए गए, लेकिन आरोपी फरार हो गया। इसके बाद थाना सिगरा में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत काशी जोन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।

Leave a Comment

और पढ़ें