वाराणसी । में रामनगर थाना पुलिस ने खनन विभाग द्वारा सीज किए गए ट्रक की चोरी का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी किया गया ट्रक भी बरामद कर लिया है। जानकारी के मुताबिक 17 मई 2026 को खनन विभाग ने ट्रक संख्या BR24GD6079 को जब्त कर थाना रामनगर यार्ड में खड़ा कराया था। इसी दौरान आरोपियों ने दूसरी चाबी की मदद से ट्रक स्टार्ट कर रात में फरार कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और मुखबिर की सूचना पर 19 मई को करोड़ी कला, सुल्तानपुर स्थित हनुमत ट्रेडर्स के पास दबिश देकर राजीव रंजन यादव निवासी जौनपुर और राशिद अली निवासी सुल्तानपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि ट्रक उनका ही था और सीज होने के बाद वे पुलिस को चकमा देकर मौरंग सहित वाहन ले गए थे। पुलिस ने ट्रक बरामद कर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।








