Search
Close this search box.

सीएचसी चोलापुर में नवजात को मिला नया जीवन, गंभीर पीलिया और एनीमिया का सफल उपचार

वाराणसी । के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर में चिकित्सकों की तत्परता, आधुनिक जांच और विशेषज्ञ उपचार की बदौलत 26 दिन के गंभीर रूप से बीमार नवजात शिशु को नया जीवन मिला। निर्मला और मोनू कहार के इस नवजात को 14 मई 2026 को गंभीर पीलिया और गहन एनीमिया की हालत में अस्पताल लाया गया था। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आकांक्षा सिंह की पीडियाट्रिक ओपीडी में जांच के दौरान शिशु के शरीर, हथेलियों और तलवों तक पीलापन फैला हुआ पाया गया। लैब जांच में हीमोग्लोबिन मात्र 5.1 ग्राम/डेसिलीटर और सीरम बिलीरुबिन 14 मिलीग्राम/डेसिलीटर दर्ज किया गया, जिससे स्थिति बेहद गंभीर मानी गई।

अधीक्षक डॉ. आरबी यादव ने बताया कि चिकित्सकों ने तत्काल हाई परफॉर्मेंस लिक्विड क्रोमैटोग्राफी (HPLC) जांच कराई, जिसमें हेमोलिटिक एनीमिया और संभावित β-थैलेसीमिया के संकेत मिले। इसके बाद नवजात को गहन फोटोथेरेपी दी गई और 24 घंटे के अंतराल पर दो पैक्ड रेड ब्लड सेल (PRBC) ट्रांसफ्यूजन किए गए। उपचार के बाद शिशु का हीमोग्लोबिन बढ़कर 11.4 ग्राम/डेसिलीटर हो गया तथा उसकी हालत में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला। लगातार निगरानी के बाद बुधवार को उसे स्वस्थ अवस्था में डिस्चार्ज कर दिया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश प्रसाद ने इस सफलता को स्वास्थ्य विभाग की बेहतर कार्यप्रणाली, टीमवर्क और ग्रामीण क्षेत्रों में सुदृढ़ होती विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का उत्कृष्ट उदाहरण दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें